सात महाद्वीपों के नाम | Sat Mahadeep Ke Naam PDF Notes

Spread the love

सात महाद्वीपों के नाम (Sat Mahadeep Ke Naam)

 

 

महाद्वीप (Continent) :- महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं।

 

विश्व में सात महाद्वीप हैं। जोकि निम्न हैं –

1.एशिया ( Asia )
2.अफ्रीका ( Africa )
3.यूरोप ( Europe )
4.उत्तरी अमेरिका ( North America )
5.दक्षिणी अमेरिका ( South America )
6.अंटार्कटिका ( Antarctica )
7.ऑस्ट्रेलिया ( Australia

 

 

 

🌍 एशिया ( Asia) :-

✨एशिया शब्द की उत्पत्ति एसीरियन भाषा के “आसू” शब्द से हुई है जिसका अर्थ है “पूर्व” | सर्वप्रथम यूनानियों द्वारा एशिया शब्द का उपयोग किया गया था |

✨यहाँ सम्पूर्ण विश्व का 1/3 स्थल और कुल जनसंख्या का 2/5 भाग पाया जाता है|

✨एशिया का अधिकांश भाग पूर्वी गोलार्ध में स्थित है जबकि कुछ ही भाग पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है |

✨एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।

✨पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है।

✨एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है।

✨एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

✨काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है।

✨कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि।

✨चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।

✨पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक।

 

 

 

🌍 अफ्रीका (Africa) :-

✨ अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर नदी को पाम तेल की नदी कहा जाता है।

✨ Gold Coast के नाम से जाना जाने वाला देश घाना अफ्रीका में स्थित हैं।

✨सामाजिक , आर्थिक,औद्योगिक ,सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ होने के कारण अफ्रीका को अंध महाद्वीप कहा जाता हैं।

✨ अफ्रीका (Africa) में सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है ।

✨ अफ्रीका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमे से कर्क और मकर दोनों रेखाए गुजरती हैं।

✨ अफ्रीका में कांगो को वनों का देश कहा जाता हैं।

✨ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका (Africa) है जो जिब्राल्टर जलसन्धि द्वारा यूरोप से पृथक होता है।

✨ अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान वेल्ड कहलाते है।

✨ अफ्रीका (Africa) की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।

✨ अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी) , पिग्मी (कांगो बेसिन ) ,बददु (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली विश्व की प्रमुख प्राचीन जनजातियाँ हैं ।

✨ विश्व का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्गअफ्रीका (Africa) के कालाहारी मरुस्थल में मिलता है।

✨ दक्षिणी अफ्रीका के जोहांसबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरो का नगर कहा जाता है।

✨ अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिणी अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है ।

✨ अफ्रीका में विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है जो दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन नगर से मिस्त्र के काहिरा नगर तक जाती है।

✨ नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है । आस्वान बाँध नील नदी पर बना है।

✨ नील नदी पर बसा सबसे बड़ा शहर काहिरा है।

✨ अफ्रीका के पूर्वी भाग को Horn of Africa कहा जाता है | इसमें मुख्य रूप से इथियोपिया , सोमालिया एवं जिबूती नामक देश आते है।

✨ मिस्र को एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन कहा जाता है।

✨ किलिमंजारो के पूर्वी ढलान पर कहवा की खेती छग्गा जनजाति द्वारा की जाती है।

✨ दक्षिणी अफ्रीका विश्व के 90 प्रतिशत क्रोमियम का उत्पादन करता है।

✨ अफ्रीका के देश मिस्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है।

 

 

 

🌎 यूरोप (Europe) :-

✨ यूराल और काकेशश पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है यूरोप (Europe) महाद्वीप में 46 देश है |

✨ यह विश्व का सबसे नगरीकृत महाद्वीप है |

✨ यूरोप (Europe) को प्रायद्वीपो का प्रायद्वीप भी कहा जाता है |

✨ यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोडकर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है

✨ यूरोप महाद्वीप (Europe)उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर ,दक्षिण में भूमध्य सागर एवं काला सागर तथा पश्चिम में अंध महासागर से घिरा है |

✨ यूरोप (Europe) का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5642 मीटर) रूस में स्थित है | आल्पस की सबसे ऊँची छोटी माउंट ब्लैक फ्रांस में है |

✨ यूरोप (Europe) की सबसे लम्बी नदी वोल्गा नदी (3687 किमी ) है | इसे डॉन नदी में मिला दिया गया है | इससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज महाद्वीप के भीतरी भागो में जाने लगे है |

✨ यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लन्दन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है
फ्रांस की राजधानी पेरिस है जो सीन नदी के तट पर बसा है |

✨ यह विश्व का सुंदर नगर माना जाता है इसे फैशन की नगरी भी माना जाता है

 

 

 

 🌍 ऑस्ट्रेलिया (Australia) :-

✨ ‘ऑस्ट्रेलिया’ (Australia) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘ऑस्ट्रलिज़’ (Australis) से हुई है, जिसका अर्थ है – दक्षिणी (Southern).

✨ ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा स्थान है, जो एक साथ एक महाद्वीप, द्वीप और राष्ट्र है.

✨ ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है और सबसे बड़ा द्वीप है.

✨ ऑस्ट्रेलिया का दो तिहाई हिस्सा पठारी है, जिसे ‘वेस्टर्न पठार’ कहा जाता है. यहाँ अत्यंत कम वर्षा होती है.

✨ ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी हिस्सा केप यार्क से तस्मानिया द्वीप तक उच्च भूमि की श्रृंखला से ढका है, जो ‘ग्रेट डिविज़निंग रेंज’ के नाम से जाना जाता है.

✨ ऑस्ट्रेलिया के मूल-निवासी अंग्रेजों के आने के लगभग 65,000 वर्ष पहले से यहाँ निवास कर रहे थे.

✨ 26 जनवरी 1788 को अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया. आज भी यह दिन ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिन (Australia’s National Day) के रूप में मनाया जाता है

✨ब्रिटिश यात्री मैथ्यू फ्लिंडर्स (Matthew Flinders) ने 1804 में इस महाद्वीप के लिए Terra Australia नाम प्रस्तावित किया था, जो कालांतर में वर्तमान में प्रयुक्त नाम Australia बना

 

 

🌎दक्षिणी अमेरिका (South America ) :- 

✨इस महाद्वीप में, वेनेजुएला में कैरो नदी पर स्थित ‘एंजिल’ नामक झरना विश्व का सबसे ऊँचा झरना हैं

👉दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस डेल सलाडो (6868 मी.) एण्डीज पर्वतमाला में स्थित हैं

✨दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक कॉफ़ी उत्पादित करने वाला देश हैं

दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक सोयाबीन उत्पादक देश हैं. इसका दूसरा स्थान हैं

✨दक्षिण अमेरिका के वनों से रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा आदि वस्तुएँ प्राप्त होती हैं

✨दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को ‘पम्पास’ कहते हैं

✨ब्राजील का सान्टोस बंदरगाह कॉफ़ी बंदरगाह के नाम से जाना जाता हैं

👉 दक्षिणी अमेरिका का सार्वधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू हैं

✨पम्पास को अर्जेन्टीना का हृदय कहते हैं

👉 चुकीकामाता ताँबा खान दक्षिण अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3000 मी. की ऊँचाई पर हैं

✨एण्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी ‘एकांकागुआ’ (6960 मी. उंचाई) हैं

एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला हैं

👉दक्षिणी अमेरिका में सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे हैं

 

 

🌍 उत्तरी अमेरिका ( North America ) :- 

✨ उत्तरी अमेरिका ( North America ) विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप हैं जिसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किमी. हैं.

✨ उत्तरी अमेरिका ( Uttari America ) की खोज 1492 ई. में कोलम्बस द्वारा की गई थी जिसकी वजह से इसे नई दुनिया ( New World ) कहा जाता हैं.

✨ उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरेबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश हैं.

✨ उत्तरी अमेरिका का नाम “अमेरिगो वेसपुस्सी” नामक साहसी यात्री के नाम पर ‘अमेरिका’ पड़ा.

✨ पनामा नहर उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती हैं जिसके कारण अन्ध और प्रशांत महासागरों के बीच जहाज़ों का यातायात सुगम हो गया हैं.

✨ उत्तरी अमेरिका का उच्चतम शिखर माउंट मैकिन्ले | Mount McKinley (6194 मी.) अलास्का में हैं.

✨ उत्तरी अमेरिका महादेश में ‘रेड इन्डियन’ और ‘नीग्रो’ नामक प्रमुख जनजातियाँ निवास करती हैं.

✨ उत्तरी अमेरिका का मैक्सिको ( Mexico )विश्व में सार्वधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश हैं.

✨ जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर ‘Mexico City ( मैक्सिको सिटी )’ हैं.

✨ विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह न्यूयार्क (New York) हैं.

 

 

🌏 अंटार्कटिका ( Antartica ) :-

✨ अंटार्कटिका की 98% भाग बर्फ से ढकी हुई है जिसको बर्फ शीट कहते हैं । बर्फ शीट की औसत मोटाई 2-5 कि.मी है।

✨ इस महाद्वीप पर कोई तटीय मैदान नहीं है और केवल 2% हिस्सा गर्मियों में बर्फ मुक्त हो जाता है।

✨ अंटार्कटिका की पामर प्रायद्वीप जो कुछ हद तक बर्फ मुक्त है।

✨ इसे ‘गतिशील या सक्रिय महाद्वीप’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि अंटार्कटिका का आकार मौसम के परिवर्तन के साथ बदलता है।

✨ विदा अंटार्कटिका की खारे पानी का झील है जो 19 मीटर मोटी बर्फ से ढकी हुई है। इसकी लवणता मृत सागर के बराबर है।

✨ रानी मौड रेंज महाद्वीप को भागों में विभाजित करती है। यहाँ व्यापक कोयला भंडार शामिल हैं।

✨ माउंट विंसन मासिफ अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है।

✨ माउंट एरेबस अंटार्कटिका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।

✨ यहाँ 22 मार्च से 23 सितंबर तक सूर्योदय नहीं होता है और यह 24 सितंबर और 21 मार्च के बीच यहाँ सूर्यास्त नहीं होता है।

✨ वनस्पति: लाइकेन और मोस यहाँ की मुख्य वनस्पति हैं।

✨ पेंगुइन जो प्रसिद्ध उड़ानहीन पक्षी है इसी महाद्वीप पर पायी जाती है।

 

 

 

 

 

Read More :

विश्व के सात महाद्वीप | Seven Continents Of The World

भारत की राष्ट्रीय पार्टियां 2023

One thought on “सात महाद्वीपों के नाम | Sat Mahadeep Ke Naam PDF Notes”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *