अध्याय 1 : भारत – स्थिति / Indian Location

Spread the love

भारत

भारत का आकार, विशिष्ट भौतिक विविधता, भारतीय उपमहाद्वीप, भारत के वर्तमान में 28 राज्य तथा 9 केन्द्रशासित प्रदेश आदि के बारे में पढ़ेंगे।

 

◆ भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है। भारत विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग रखता है।

● क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है।

● सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1.21 अरब (121 करोड़) है।

● जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में चीन के पश्चात् दूसरा स्थान है।

● भारत की मुख्य भूमि पृथ्वी के उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में 8° 4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश एवं 68°7′ से 97°25 पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।

● भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार का अंतर लगभग 30° है।

● 82°30′ पूर्वी याम्योत्तर रेखा देश के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। इसी देशांतर के समय को भारत का मानक समय माना गया है।

 

क्र. सं. राज्य राजधानी
1 आंध्रप्रदेश अमरावती
2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
3 असम दिसपुर
4 बिहार पटना
5 छत्तीसगढ़ रायपुर
6 गोवा पणजी
7 गुजरात गांधी नगर
8 हरियाणा चण्डीगढ़
9 हिमाचल प्रदेश शिमला
10 झारखंड रांची
11 कर्नाटक बेंगलुरु
12 केरल तिरुवनंतपुरम
13 मध्य प्रदेश भोपाल
14 महाराष्ट्र मुंबई
15 मणिपुर इम्फाल
16 मेघालय शिलोंग
17 मिज़ोरम आइज़ोल
18 नागालैंड कोहिमा
19 ओडिशा भुवनेश्वर
20 पंजाब चण्डीगढ़
21 राजस्थान जयपुर
22 सिक्किम गैंगटोक
23 तमिलनाडु चेन्नई
24 तेलंगाना हैदराबाद
25 त्रिपुरा अगरतला
26 उत्तरप्रदेश लखनऊ
27 उत्तराखंड देहरादून
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता
क्र. सं. केंद्र शासित प्रदेश राजधानी
1 अंडमान और निकोबार द्वीप पोर्ट ब्लेयर
2 चंडीगढ़ चंडीगढ़
3 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव दमन
4 दिल्ली दिल्ली
5 लद्दाख लेह
6 लक्षद्वीप कवरत्ती
7 जम्मू और कश्मीर गर्मियों में) श्रीन…

 

★ विस्तार (Extension):-

● भारत का मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है।

● हमारे देश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी में 6°45° उत्तरी अक्षांश के साथ निर्धारित होती है।

● भारत के भू-भाग की लम्बाई पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी है।

● भारत का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में तथा उत्तरी भाग उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित

● भारत की प्रादेशिक जल सीमा इसकी तट रेखा से 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 किमी.) तक विस्तृत है।

● भारत की स्थलीय सीमा 15200 किमी. है एवं समुद्री सीमा 7516.6 किमी. (7517 किमी.) है।

● उपमहाद्वीप (Sub Continent): एक बड़ी भौगोलिक इकाई जो शेष महाद्वीप से अलग एक विशिष्ट पहचान रखती हो

● भौतिक विविधता (Physical Diversity): किसी क्षेत्र में मिलने वाली धरातलीय, जलवायु व संरचना सम्बन्धी भिन्नताएँ।

 

 

● सीमाएं (Frontiers):-

कन्याकुमारी (8° 04′ उत्तर) भारतीय स्थल भूमि का सबसे दक्षिणी छोर है। इन्दिरा प्वाईंट (6° 04′ उत्तर) (निकोबार द्वीप) भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। भारत की स्थल सीमा 15,200 | किलोमीटर तथा तट रेखा 7,516 किलोमीटर लम्बी है। उत्तर में मैक्मोहन लाइन भारत तथा चीन के मध्य सीमा। बनाती है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में पाक सट्रेट (भारत तथा श्रीलंका के मध्य) तथा पश्चिम में। राजस्थान इसके पड़ोसी देशों के साथ सीमा बनाता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *